ठाकुरद्वारा। नगर पालिका नगर में मलपुरा रोड पर 39 लाख की लागत से कूड़ाघर का निर्माण करा रही है। कुछ लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता दौलत सिंह से शिकायत की। जिस पर अवर अभियंता बृहस्पतिवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे, उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्य की जांच की। जांच के बाद उन्होंने वहां किए गए निर्माण को गिरवा दिया। अभियंता का कहना है कि निर्माण में कुछ घटिया ईंटें मिली थीं, जिन्हें हटवा दिया गया है। घटिया निर्माण हटवाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जबकि नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी का कहना है कि निर्माण में कोई भी गड़बड़ी नहीं की जा रही है। कूड़ा घर के निर्माण को गिराने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जो चर्चा का विषय बना रहा।