फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सदर ब्लॉक के एडीओ पर अभद्रता करने का आरोप, भाजपा नेताओं ने सीएम से शिकायत

Thu, 20 Apr 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

भाजपा नेताओं ने एडीओ पंचायत पर ब्लॉक कार्यालय जाने पर दलितों के साथ अभद्र व्यवहार करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में भाजपा नेताओं ने सदर ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) आमोद कुमार शर्मा पर दलितों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सीएम से की है। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रजनीकांत जाटव एडवोकेट, और अमर सिंह सागर ने एडीओ पंचायत पर ब्लाक कार्यालय जाने पर दलितों के साथ अभद्र व्यवहार करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ (पंचायत) आमोद कुमार शर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद व मनगढंत बताया है। उनका कहना है कि ब्लॉक पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की वह इज्जत करते हैं। सम्मान के साथ बैठा कर उसे पानी पिलवाते हैं। अगर कोई कार्य ब्लॉक से संबंधित नहीं होता है तो उसे संबंधित के पास भेज देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें