फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज, मारपीट और तीन तलाक का आरोप, पांच पर प्राथमिकी

Sun, 04 Oct 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र की एक विवाहिता ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पति माजिद अली और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि 2020 में शादी के बाद से पति पांच लाख रुपये दहेज के लिए दबाव बना रहा था। मायके वालों की असमर्थता पर पति ने 21 सितंबर को उसे तीन तलाक दे दिया और भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने अपनी बेटियों की परवरिश को लेकर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें