फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड ज्योति शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से ब्रह्म वाल्मीकि अखंड ज्योति यात्रा का आयोजन शनिवार को किया गया। मेयर विनोद अग्रवाल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। समाज के अनुयायियों ने यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ कमाया। यात्रा में धर्म गुरु डॉ. देव सिंह अदवेती महाराज, ब्रह्मसरन महामंडलेश्वर सीतापुर वाल्मीकि आश्रम, मिट्ठू राम महाराज वाल्मीकि आश्रम भोपाल मध्यमप्रदेश, ओपी द्राविड़ चंडीगढ़, अश्वनी सहोता लुधियाना, विजय मानव पंजाब, कुलदीप विडलॉन, हुकुम सिंह, मांगेराम डीलोड, नरेश टॉक आदि ने प्रतिभाग किया। वीरोत्तम लल्ला बाबू द्रविड़ के अनुसार मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराई, अंध विश्वास, कुरीतियों को समाप्त करना है। समाज के शैक्षिक स्तर को उठाने के साथ समाज को धार्मिकता से जोड़कर जागरूक करना है। यह ब्रह्म वाल्मीकि अखंड ज्योति यात्रा प्रदेश के 32 महानगरों का भ्रमण करेगी। इस दौरान रवि द्रविड़, रॉबर्ट चौधरी, दीपू पारछा, विशाल सरन, आदेश कुमार, विशाल द्रविड़, ओमी लाल वाल्मीकि, नवदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें