फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजम खां के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने का आकाश को मिला फायदा को, सीएम ने भी की थी प्रयास की सराहना

Sat, 10 Dec 2022 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

दो दिसंबर को मुख्यमंत्री रामपुर आए थे तो उन्होंने आकाश सक्सेना की मंच से प्रशंसा की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि आकाश सक्सेना को क्यों टिकट दिया गया। सीएम ने खुलकर कहा था कि आकाश ने लंबी लड़ाई लड़ी है वो भी अपने खर्चे पर, इसलिए पार्टी ने एक बार फिर से उन पर विश्वास किया है।
विज्ञापन
आकाश सक्सेना, बीजेपी विधायक, रामपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकाश सक्सेना को सपा नेता आजम खां के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फायदा मिला। उन्होंने आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। इस वजह से आजम विरोधी उनके साथ होते गए। 2 दिसंबर को रामपुर आए मुख्यमंत्री ने कहा था कि आकाश को इस वजह से टिकट दिया गया कि उसने लंबी लड़ाई है।
विज्ञापन


आकाश सक्सेना का राजनीतिक सफर बहुत लंबा नहीं है। वैसे वो एक उद्यमी हैं। 2017 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो आकाश सक्सेना सक्रिय हुए। आजम खां से उनका छत्तीस का आंकड़ा पहले से था। आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले के साथ-साथ उनके दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

इसके अलावा जौहर यूनिवर्सिटी जमीन से जुड़े मामलों में भी उन्होंने शासन स्तर पर शिकायत की थी। उनकी शिकायत के आधार पर ही जौहर यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति के किसानों की जमीन को शामिल किए जाने और गूल की जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर प्रशासन ने कार्रवाईकी थी। 
विज्ञापन


दो दिसंबर को मुख्यमंत्री रामपुर आए थे तो उन्होंने आकाश सक्सेना की मंच से प्रशंसा की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि आकाश सक्सेना को क्यों टिकट दिया गया। सीएम ने खुलकर कहा था कि आकाश ने लंबी लड़ाई लड़ी है वो भी अपने खर्चे पर, इसलिए पार्टी ने एक बार फिर से उन पर विश्वास किया है। सीएम के इस बयान से आकाश के हौसले बुलंद हुए थे।


 
विज्ञापन

बहुत अच्छे विधायक साबित होंगे आकाश : नवेद

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भाजपा विधायक आकाश सक्सेना को जीत की बधाई दी है। उम्मीद जताई कि आकाश सक्सेना बहुत अच्छे विधायक साबित होंगे। मतगणना परिणाम आने के बाद उन्होंने प्रेस को जारी बयान में जनादेश का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि रामपुर के लोगों ने बहुत सही फैसला लिया है। रामपुर में आज नया सवेरा हुआ है। आकाश सक्सेना के रूप में जिस सूरज का उदय हुआ है, उसका प्रकाश रामपुर में विकास, भाईचारे और खुशहाली की किरणें फैलाएगा। रामपुर विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन के लिए पूर्व मंत्री नवेद मियां को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। 

नवेद मियां ने खुलकर आकाश सक्सेना को चुनाव लड़ाया था। उनके समर्थकों ने भी पूरी ताकत लगा दी थी। इस चुनाव में नवेद मियां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। परिणाम आने के बाद नूरमहल में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें