ठाकुरद्वारा। एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को वक्फ संपत्ति अपलोड करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी मांग का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से अल्पसंख्यक मंत्री भारत सरकार को भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वक्फ संपत्ति को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। उनका कहना है की उम्मीद पोर्टल दो महा तक बंद रहा। कुछ तकनीकी कमियों के कारण उस पर वक्त संपत्ति अपलोड नहीं हो सकी। इसलिए अब वक्फ संपत्ति को अपलोड करने की अंतिम तिथि दो माह बढ़कर आठ फरवरी 2026 की जाए। इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में भी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष मेहंदी हसन, नौशाद उस्मानी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
फोटो 4 ठाकुरद्वारा एसडीएम दफ्तर पर वक्फ संपत्ति अपलोड करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता संवाद