फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दस माह के मासूम की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। बीमारी से मौत के बाद दस माह बच्चे के अंतिम संस्कार को लेकर दादा और नाना पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हाईवे पर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद पुलिस की मौजूदगी में दादा के घर पर बच्चे का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बागड़पुर की मड्डयो निवासी राजपाल ने अपने बेटे राहुल की शादी दो साल पहले संभल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के गांव टांडा कोठी निवासी भावना के साथ करवाई थी। करीब चार महीने पहले राहुल की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार एक महीना पहले आशीष अपनी बहन भावना और दो माह के भांजे हर्षित को घर लेकर चला गया था। तीन दिन से मासूम हर्षित की तबियत खराब चल रही थी। पहले हर्षित का उपचार चंदौसी में करवाया गया। जब कोई राहत नहीं मिली तो परिजन हर्षित को लेकर मुरादाबाद आ गए और यहां पर एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह हर्षित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम हर्षित की मौत की जानकारी भावना ने अपने ससुराल में फोन कर दी। लगभग दोपहर 12 बजे के परिजन हर्षित का शव लेकर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत पहुंचे। वहां पर भावना के ससुरालीजन आ गए।
उसके बाद दोनों पक्षों में मासूम के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद होने लगा। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। हाईवे पर हंगामा होता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा पुलिसबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कई घंटा चली वार्ता के बाद मासूम के शव का अंतिम संस्कार बागड़पुर की मड्डयो में पुलिस की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें