फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: युवती की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका, हाथ पैर रस्सी से बांधे, गला घोंटकर हत्या की आशंका

Tue, 06 Dec 2022 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

युवती का शव ठाकुरद्वारा रतूपुरा मार्ग से दारापुर मदारपुर जाने वाली सड़क के किनारे फेंका गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। इसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटनास्थल के आस- पास किसी वाहन के टायरों के निशान हैं।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर फेंक दिया। हत्यारों ने युवती के हाथ पैर रस्सी से बांधे हुए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। युवती के गले पर भी रस्सी के कसने के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है रस्सी से ही युवती का गला घोंटा गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई। 

विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के रतुपुरा में नागनाथ मंदिर रोड पर सड़क किनारे बोरा पड़ा था। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो बोरे में एक युवती की लाश थी। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी देहात संदीप कुमार मीना मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली।

 

इसके बाद बोरे से शव को बाहर निकाला गया। युवती के गले पर रस्सी कसने के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने आस पड़ोस के जनपदों में भी युवती के शव मिलने की सूचना पहुंचाई। हालांकि देर रात तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 24 - 25 वर्ष होगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 

कहीं दूसरी जगह हत्या किए जाने की आशंका

युवती का शव ठाकुरद्वारा रतूपुरा मार्ग से दारापुर मदारपुर जाने वाली सड़क के किनारे फेंका गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। इसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। घटनास्थल के आस- पास किसी वाहन के टायरों के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें