फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर फर्म के एकाउंट से उड़ा लिए 1.94 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में ठगों ने एटीएम बूथ में निर्यात फर्म के मैनेजर से डेबिट कार्ड बदलकर फर्म का खाता खाली कर दिया। ठगों ने अन्य एटीएम पर जाकर 194150 रुपये निकाल लिए। मैनेजर दोबारा रुपये निकालने एटीएम पर पहुंचे और डेडिट कार्ड देखा तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के टीडीआई सिटी निवासी करन कपूर की हरपाल में अधर्व इंटरनेशनल नाम से निर्यात फर्म है। फर्म में गोविंद नगर निवासी अजीत सिंह प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अजीत ने पुलिस को बताया कि सात जुलाई को दोपहर करीब बारह बजे फर्म स्वामी ने फर्म के एकाउंट का डेबिट कार्ड देकर 13 हजार रुपये निकालने एटीएम पर भेजा था। अजीत ने 13 हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान वहां दो युवक खड़े थे। उन्होंने पिन नंबर देख लिया। इसी दौरान उन्होंने मैनेजर से कार्ड बदल लिया, इसका मैनेजर को पता ही नहीं चला। मैनेजर इसके बाद फर्म चले गए।
कुछ देर बाद फर्म स्वामी ने मैनेजर को दोबारा रुपये निकालने के लिए भेजा। इस बार मैनेजर रुपये निकालने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने डेबिट कार्ड देखा तो उनके होश उड़ गए। कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति का था। उन्होंने इस मामले की जानकारी अपने मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिससे पता चला कि एटीएम में मौजूद युवक कार से आए थे। ठगों ने डेबिट कार्ड से मुरादाबाद समेत अन्य शहरों में रकम निकाली। खाते में 194150 रुपये थे। उन्होंने पूरा खाता की खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कटघर डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें