फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: जेल से बाहर आते ही दुष्कर्म के आरोपी ने किया पीड़िता का अपहरण, परिजनों बोले- वह बेटी को जान ले लेगा

Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मैनाठेर के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता का अपहरण कर लिया। इससे गांव में तनाव का माहौल हैं। युवती के परिजनों ने आरोपी पर बेटी की हत्या करने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से छूटने के बाद 29 जून सुबह युवती का अपहरण कर लिया। युवती के परिजनों ने आरोपी पर बेटी की हत्या करने की भी आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी विशाल सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के चलते गांव में पुलिस तैनात की गई है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि छह जून 2021 को उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही विशाल ने दुष्कर्म किया था।

आरोपी ने उसकी बेटी की वीडियो भी बनाकर वायरल कर दी थी। महिला ने बताया कि उस समय मेरे पति ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सात माह बाद ही आरोपी जेल से छूट गया था।
विज्ञापन


महिला ने बाताया कि कोर्ट में अभी मुकदमा विचाराधीन है। महिला ने बताया कि मामले में उसके पति और बेटी ने आरोपी के खिलाफ गवाही दी है। महिला का आरोप है कि तभी से आरोपी का परिवार उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए षड़यंत्र रच रहा है।

महिला ने बताया कि 28 जून की रात में उसकी बेटी परिजनों के साथ घर में सोई थी। 29 जून की सुबह करीब चार बजे उसकी बेटी चारपाई पर नहीं थी। तलाशने करने पत पता चला की आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों पर नहीं हैं।

महिला का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने षड़यंत्र के तहत ही एक राय होकर उसकी बेटी का अपहरण किया है। महिला ने अपनी बेटी की हत्या की आशंंका जताई है।

मैनाठेर कोतवाल किरनपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी विशाल, शिशपाल, डालू और विनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती को बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें