फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज कर ठिठक गए पुलिस के कदम, 48 घंटे बाद भी चालक गिरफ्तार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिक्षिका जयश्री की मौत के मामले में केस दर्ज कर पुलिस के कदम फिर ठिठक गए। रिपोर्ट दर्ज करने के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी कार चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने पहले उसे थाने से छोड़ दिया और अब उसकी गिरफ्तारी की कोशिश नहीं कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा के हसनपुर निवासी जयश्री एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। 11 अगस्त को वह हसनपुर से अपने भाई को राखी बांधने बाइक से मुरादाबाद आ रही थीं। बाइक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज वर्मा चला रहे थे। मझोला थाने के सामने ने एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में जयश्री गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जबकि पंकज वर्मा हल्की चोट आई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जयश्री की हालत में सुधार न देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। बुधवार की शाम जयश्री के परिजन उनको वेंटिलेटर समेत एसएसपी के कैंप कार्यालय पर ले गए। यहां प्रदर्शन कर पुलिस पर आरोप लगाया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उसे थाने से ही छोड़ दिया गया। प्रदर्शन के बाद मझोला थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार रात आठ बजे दिल्ली ले जाते समय जयश्री की मौत हो गई थी। जयश्री की मौत को 48 घंटे बीत गए हैं, लेकिन पुलिस ने चालक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि पुलिस को कार मालिक और चालक के बारे में पूरी जानकारी है। बावजूद इसके पुलिस के कदम ठिठक गए हैं। थाना प्रभारी धनंजय सिंह का कहना है कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट के आधार पर ही केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें