फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार के लिए नहीं मिली रकम तो निकाह के 17 साल बाद महिला को दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक महिला ने अपने पति पर निकाह के 17 साल बाद तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि कारोबार शुरू करने के लिए पति दबाव बना रहा था कि वह अपने मायके से रकम लेकर आए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी शबा ने पुलिस को बताया कि 17 साल पहले जयंतीपुर निवासी सलीम के उसका निकाह हुआ था। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। महिला का आरोप है कि पति सलीम ने कारोबार शुरू करने के लिए महिला पर दबाव बनाया कि वह मायके से रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध किया तो पति और उसके भाई तस्लीम ने उसके साथ मारपीट की। नौ जुलाई को पति शराब पीकर घर आया और उसने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने महिला को तीन तलाक दे दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पति और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें