फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेेकर 18 नवंबर को शहर में जुटेंगे 22 जनपदों के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर 18 नवंबर को मुरादाबाद में महासम्मेलन होगा। जिसमें 22 जिलों के वकील जुटेंगे।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। कई माह से इस आंदोलन की रणनीति बनाने तथा अधिवक्ताओं तथा आम जनता को जागरूक करने के लिए अलग-अलग जनपदों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक आयोजित की जा रही हैं। 18 नवंबर को मुरादाबाद में भी महासम्मेलन किया जाना तय हुआ है। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि महासम्मेलन में 22 जनपदों के अधिवक्ता शामिल होंगे। महासम्मेलन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होने से अधिवक्ताओं के साथ ही आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें