फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसडीएम सदर, बीडीओ डिलारी व ठाकुरद्वारा को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के विकास एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा शादी अनुदान व सुमंगला योजना के आवेदन पेंडिंग निर्धारित समय से अधिक पेंडिंग पाए गए। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम सदर, बीडीओ ठाकुरद्वारा व बीडीओ डिलारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान डीएम को शादी अनुदान योजना में 10 एवं कन्या सुमंगला योजना के 204 आवेदनों की निर्धारित समय सीमा से अधिक आवेदन पेंडिंग मिले। बीडीओ डिलारी के स्तर पर शादी अनुदान योजना में 57 आवेदन तथा सुमंगला योजना के अंतर्गत बीडीओ ठाकुरद्वारा के यहां 41 आवेदन निर्धारित समय सीमा से अधिक लंबित पाए गए। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तीनों अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। ।
बैठक में डेएनआरएलएम बैंकर्स क्रेडिट लिंकेज, ग्राम्य विकास के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष बैंक क्रेडिट लिकेंज उपलब्धता की प्रगति खराब होने पर सुधार लाने के निर्देश दिए। 15 वें वित्त आयोग ग्राम पंचायत, पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत माह में व्यय धनराशि का प्रतिशत कम होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठीक प्रकार से कार्य करने के निर्देश दिए। सामाजिक वनीकरण में गत माह में जीवित पौधों का प्रतिशत की स्थिति खराब होने पर वन विभाग के संबंधित अधिकारी को जल्द ही स्थिति सुधारने के निर्देश दिये। शादी अनुदान योजना एवं कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा से अधिक समय होने पर आवेदनों की पेडेंसी रखने पर सभी बीडीओ का स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम (प्रशासन) गुलाब चंद, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सत्यम मिश्रा, पीडी सतीश प्रसाद, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार, एमडीए सचिव अंजूलता समेत सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें