फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी की ग्राम पंचायत गजूपुर की प्रशासक ने दिया इस्तीफा

Tue, 14 Jul 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गजूपुर की निवर्तमान प्रधान हमसीरन 82 वर्ष ने स्वेच्छा से प्रशासक पद से त्याग पत्र दिया था। त्याग पत्र देने की वजह स्वास्थ्य कारण बताई जिस कारण उन्होंने प्रशासक पद के दायित्वों का निर्वहन करने में अनिच्छा जताई थी। डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया ने हमसीरन का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है। साथ ही एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह को ग्राम पंचायत गजूपुर का प्रशासक नामित किया है। गौरतलब है कि 25 मई 2026 को निर्वाचित ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर शासन ने निवर्तमान प्रधानों को ही छह माह की अवधि के लिए प्रशासक पद की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि विकास कार्यों की गति बनी रहे लेकिन कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम गजूपुर की निवर्तमान प्रधान हमसीरन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर प्रशासक पद से त्याग पत्र देकर चर्चा में आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें