फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: नौचंदी समेत इन सात ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, जानें कब से कब तक इस सुविधा का ले सकेंगे लाभ

Fri, 31 Mar 2023 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

ट्रेन संख्या (14650-49) सरयू-यमुना एक्सप्रेस में अमृतसर से जयनगर के लिए एक से पांच अप्रैल तक, जयनगर से अमृतसर के लिए चार से नौ अप्रैल तक एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी, शहीद एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जुड़ेगा। इन दिनों ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों को भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली हैं।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (14318) देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस में एक से सात अप्रैल तक, (14317) इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस में दो से आठ अप्रैल तक एक स्लीपर कोच लगेगा। ट्रेन (14310) उज्जैनी एक्सप्रेस में 4 व 5 अप्रैल को, (14309) उज्जैन से देहरादून के बीच 5 व 6 अप्रैल को एक स्लीपर कोच लगेगा। अमृतसर से हावड़ा (12054-53) जनशताब्दी एक्सप्रेस में दो अप्रैल को द्वितीय श्रेणी चेयरकार कोच जोड़ा जाएगा। (14512-11) नौचंदी एक्सप्रेस में मेरठ से प्रयागराज के लिए 31 मार्च से दो अप्रैल तक, प्रयागराज से मेरठ के लिए एक से चार अप्रैल तक एक स्लीपर कोच जुड़ेगा।

(14650-49) सरयू-यमुना एक्सप्रेस में अमृतसर से जयनगर के लिए एक से पांच अप्रैल तक, जयनगर से अमृतसर के लिए चार से नौ अप्रैल तक एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। (14674-73) शहीद एक्सप्रेस में अमृतसर से जयनगर के लिए दो से सात अप्रैल तक व जयनगर स अमृतसर के लिए तीन से आठ अप्रैल तक एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। (14308-07) बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में एक से चार अप्रैल तक एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें