मुरादाबाद। मुरादाबाद जोन की सभी डिपो से पीईटी परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने रणनीति तैयार कर ली है।
27 और 28 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पीईटी की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मुरादाबाद जोन की सभी डिपो से कुल 328 बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे मुरादाबाद से मेरठ, बिजनौैर, हापुड़ समेत विभिन्न शहरों में जाने वाले अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी।
आरएम मोहम्मद परवेज खान ने बताया कि मुरादाबाद जिले से दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 75 हजार है। वहीं जिले में आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 54 हजार है। जिसे ध्यान में रखते हुए सभी रूटों पर अतिरिक्त बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया है।