कुंदरकी। 14 अगस्त 2024 को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंदा के जंगल में गोकशी का प्रकरण सामने आया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें दो आरोपी रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। जिनके खिलाफ पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सहरावत ने बृहस्पतिवार को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बगरौआ निवासी दानिश, बाबू, आसिफ और ग्राम सौंदा निवासी शानेरब, जुनैद, मुनव्वर, मिंजार और कौशर, मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर खास निवासी नाजिम, रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम बैरूआ निवासी आलिम और ग्राम सराय महेश निवासी आलमगीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। इन लोगों पर आरोप है कि गैंग बनाकर गोकशी जैसे अपराध करके अवैध धन अर्जित कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।