मुरादाबाद में पीतल बस्ती निवासी मीरा देवी का कहना है कि गांव में परचून की दुकान चलाने वाले गब्बर ने ज्योति के साथ 24 मई 2021 को मंदिर में प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया था। करीब छह माह पहले दोनों में सुलह हुई। शुक्रवार को गब्बर ज्योति को गांव छाबड़ास्थित घर बुला लाया।
देर रात तीन बजे किसी बात पर झगड़ा हुआ तो पति व ससुराल के लोगों ने ज्योति को पीटा और फिर तेजाब पिला दिया। चंदौसी के सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह उसी निजी अस्पताल में मौजूद है, जहां महिला भर्ती है। उसने महिला के द्वारा खुद तेजाब पीने की बात कही है। उससे पूछताछ की जा रही है।