फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की थी। रुपये नहीं मिलने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बीस सितंबर 2022 को भगतपुर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि चार माह पहले गांव की एक महिला उसे अपने घर ले गई थी। यहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया था। जिससे युवती बेहोश हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद महिला के रिश्तेदार निवासी सेटाखेड़ा थाना टांडा रामपुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से युवती की वीडियो भी बना लिया था। बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया था। इसी दौरान युवती की शादी हो गई। आरोप है कि युवती की शादी के बाद एक अंजान नंबर से उसके भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजकर रकम मांगी गई। रकम नहीं मिली तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती के भाई द्वारा रकम नहीं देने पर आरोपी द्वारा वीडियो वायरल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में करने के बाद जेल भेज दिया था।
भगतपुर थाना प्रभारी का कहना है कि विवेचना के दौरान भगतपुर के नरेंद्रपुर निवासी कोपित का नाम भी प्रकाश में आया। कोपित ने भी रिश्तेदार के मोबाइल से वीडियो अपने मोबाइल पर ले लिया था। इसके बाद कोपित ने भी युवती व उसके भाई से रकम की मांग की। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें