मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने तीन तलाक के आरोपी पति नसीम को गिरफ्तार कर लिया। 24 जुुलाई को 22 को मानपुर दत्ताराम निवासी शमा परवीन ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने में छजलैट के चंगेरी गांव निवासी नसीम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो