मुरादाबाद। जीआरपी ने ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल, एक हैंड बैग और 1640 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने अपना नाम जावेद उर्फ बिहारी निवासी मिर्जापुर थानाक्षेत्र सहारनपुर बताया है। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपी ने 16 जून की रात को फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के एस-9 कोच में सीट नंबर 51 पर यात्रा कर रही एक महिला यात्री का सामान चुराया था। इस सामान को वह रेलवे स्टेशन पर बेचने की फिराक में था, लेकिन जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।