फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी की चाची पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते सप्ताह क्षेत्र के ग्राम निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा 11 में पढ़ती है। बीते सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने भाई को घर से ढूंढने निकली थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसकी पुत्री को अपने भतीजे के साथ जबरन घर में खींच लिया। इस बीच उसके भतीजे ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। दोपहर करीब एक बजे उसकी पुत्री घर वापस आई तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाची और भतीजे के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास तेज कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने सैंटाखेडा तिराहे से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें