फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल की बच्ची से छेड़खानी के दोषी को चार साल की कैद

सार

नाबालिग से छेड़खानी के मामले में अदालत ने दोषी को चार साल के कठोर कारावास की सजा के साथ उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।जिसमें कहा कि उसकी दस साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी।उसी समय मैं घर बाहर आया तो मैंने उस लड़के को मोहल्ले के ही अरुण और चरण सिंह के साथ मिलकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। नाबालिग से छेड़खानी के मामले में अदालत ने दोषी को चार साल के कठोर कारावास की सजा के साथ उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 27 अप्रैल 2016 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा कि उसकी दस साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक लड़का आया और बच्ची का मुुंह बंद कर उसके साथ बदतमीजी करने लगा। उसी समय मैं घर बाहर आया तो मैंने उस लड़के को मोहल्ले के ही अरुण और चरण सिंह के साथ मिलकर पकड़ लिया। उसने अपना नाम नदीम निवासी गुलाब बाग के पीछे रेलवे-स्टेशन हरथला बताया। सिविल लाइंस थाने ले जाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या प्रथम डॉक्टर केशव गोयल की अदालत में की गई। विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार वर्मा एवं मनोज गुप्ता ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के आरोपी नदीम को नाबालिग से छेड़खानी का दोषी करार देते हुए उसे चार साल के कठोर कारावास की सजा के साथ उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें