फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विदेश में भेजने के नाम पर 1.27 लाख रुपए ठगने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। विदेश में नौकरी पर भेजने के नाम पर एक युवक से 1.27 लाख रुपए की ठगी हो गई। कंपनी ने वहां से उसे ढाई महीने बाद वापस भेज दिया। नगर के मोहल्ला वार्ड 19 निवासी जहीर आलम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पास करीब पांच माह पूर्व मेरा रतूपुरा निवासी एक व्यक्ति आया। उसने बताया कि वह लोगों को अच्छे वेतन पर सऊदी अरब में भेजता है। आरोपी ने पीड़ित को कारपेंटर के काम पर भेजने के लिए बातचीत की। उसने सऊदी में भेजने का खर्च 1.27 लाख रुपए बताया। जहीर आलम के अनुसार उसने 1.5 लाख रुपए आरोपी के खाते में डाल दिए और शेष 22000 रुपए नगद दिए। उसने उसे करीब तीन माह पूर्व उसे सऊदी अरब भिजवा दिया लेकिन वहां पर कंपनी ने उससे ढाई महीने काम लिया और फिर उसे एग्रीमेंट समाप्त होना कहकर वापस भेज दिया। इस पर उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे वापस नहीं दिए और उसे धमकी देने लगा। जहीर आलम ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें