कुंदरकी। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि गांव के ही युवक से उसको प्रेम प्रसंग के चलते निकाह हुआ था। उसके पास छह माह का एक बेटा भी है। ससुराल में आए दिन से दहेज उत्पीड़न के दौरान गाली गलौच और मारपीट की जाती है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती है। विवाहिता का आरोप है कि ससुर और दो देवर भी उसके साथ गलत हरकतें है। सात महीने तक उसके घर में ही रखा गया और सब जेवर उतार लिया। इसी माह 28 अप्रैल की शाम उसके पति और ससुराल वालों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच बदतमीजी कर घर से धक्के देकर निकाल दिया। मारपीट के कारण उसको चोटें आई है। साथ ही दहेज के रूप में दस लाख रूपये और एक कार मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।