फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप, पति समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि छह साल पहले उसकी शादी गांव में युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज स्वरूप उपहार से पति समेत ससुरल वाले खुश नहीं हुए। आए दिन दहेज में अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगे और कहते कि अपने माता-पिता से दो लाख रुपये लाकर नहीं देगी तो हम तुझे अपने घर में नहीं रखेंगे। इसी वजह से उसको सभी ससुराल वाले प्रताड़ित व मारपीट करते चले आ रहे है। पिछले चार साल से उसको किसी भी रिश्तेदारी में तक जाने नहीं दिया गया है। बीती 12 फरवरी को समय करीब शाम चार बजे उसकी बुआ हाल चाल जानने को घर पर आई तो इसी बात को लेकर उसके ससुर, जेठ, देवर, अरकान, जीशान, ननद व देवरानी ने गाली गलौज कर लात-घूसों से मारा पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। मोहल्ले से किसी ने उसके परिजनों को फोन करके सारी बात बताई जिससे उसके काफी गुम चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें