फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खिड़की निकालने के विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने रविवार को खिड़की निकालने के विवाद में हत्या का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कन्नी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गांव लौंगी कला में विजयपाल सिंह मंडप का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने मंडप की खिड़की दूसरे पक्ष के अमित कुमार के खेत की ओर निकालने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसको लेकर मारपीट हुई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने निर्माण कर रहे राजमिस्त्री की कन्नी को उठाकर विजयपाल सिंह के भाई कुंवर पाल सिंह के सिर में मार दिया। हमले में कुंवर पाल सिंह सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। कुंवर पाल सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में विजयपाल सिंह ने अमित कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरार चल रहे एक नामजद आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कन्नी भी बरामद कर ली। अमित कुमार का पुलिस ने चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अमित कुमार को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें