फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में 50-50 हजार के इनामी गिरफ्तार: एसडीएम और खनन अधिकारी पर किया था हमला, दोनों को भेजा गया जेल

Mon, 03 Oct 2022 09:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जिला खनन अधिकारी और एसडीएम पर हमले के दो आरोपियों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा पुलिस ने जिला खनन अधिकारी और एसडीएम पर हमले के दो आरोपियों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को उत्तराखंड से आ रहे रेत बजरी से भरे ओवरलोड डंपरों को जिला खनन अधिकारी अशोक कुमार ने पकड़ लिया था। 

विज्ञापन


वाहनों पर लदे खनिज की रॉयल्टी भी जमा नही थी। सूचना मिलने पर एसडीएम परमानन्द सिंह भी मौके पर पहुंच गए । आरोप है कि खनन से जुड़े बदमाशों ने घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया था। एसडीएम और खनन अधिकारी के साथ बदमाशों ने अभद्रता भी की थी। पुलिस ने जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर पांच नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तय्यब, निवासी हापुड़ सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने लड्डन उर्फ शाने आलम निवासी ग्राम शरीफनगर और इरशाद निवासी ग्राम शरबतनगर थाना ठाकुरद्वारा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक महीने से फरार चल रहे थे। एसएसपी ने दोनों को गिरफ्तार करने के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें