फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान से मारपीट व फायरिंग का आरोप, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। गांव नैय्याखेड़ा निवासी किसान अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह ट्रैक्टर से पास के ही गांव महमूदा नगला निवासी किसान शेर सिंह के खेत को माजे से समतल कर रहा था।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी सतेंद्र व दीपांशु और कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव खनूपुरा निवासी निखिल व कुलवीर उर्फ कपिल खेत में पहुंचे। अनिल का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायरिंग भी की, जो उसके ट्रैक्टर में जा लगी, जहां पर ट्रैक्टर में छेद हो गया। इंस्पेक्टर संजय कुमार का ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें