फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसान के चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 24 जनवरी की रात छजलैट थाना क्षेत्र के गांव लदावली निवासी किसान धीरज की बाहर खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोर ले गया था। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तलाश में जुटी थी। शनिवार को छजलैट थाने के उपनिरीक्षक लाजपत सिंह ने सूचना के आधार पर गांव मुस्तफापुर खंडशाल तिराहे के पास से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ हरिओम उर्फ भूरा निवासी मोहल्ला चमरयान शिव मंदिर थाना कैमरी रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें