फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर अपने साथियों के संग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी शिवम उर्फ शुभम सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि मझोला के रामतलैया निवासी शिवम उर्फ शुभम सैनी ने अपने साथियों के संग मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ शुभम सैनी को गिरफ्तार कर लिया उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें