फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोर के गुप्तांग पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। भगतपुर थानाक्षेत्र में किशोर के गुप्तांग पर चाकू से हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तीन माह पहले बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की है। इस मामले को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। ग्रामीण का आरोप है कि शनिवार की दोपहर उसका बेटा खेत से घर लौट रहा था। तभी तीन आरोपी बिट्टू, उसका भाई सुमित और बंटी मिल गए। तीनों भाई पुरानी रंजिश के चलते किशोर को गन्ने के खेत में खींच लिया। एक आरोपी ने उसके
गुप्तांग पर पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर के पिता के अनुसार एक ग्रामीण से सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचा। ग्रामीण अपने पुत्र को भोजपुर के अस्पताल ले गया, जहां उसकी हालत गंभीर
विज्ञापन

देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर किया गया। इस संबंध में घायल किशोर के पिता ने रविवार को तीनों आरोपी के विरुद्ध तहरीर
दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें