फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहेड़ी और दौलपुरी में चोरी करने का आरोपी पकड़ा

Fri, 03 Jul 2026 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी और दौलपुरी में हुई चोरी की घटनाओं के मामले में ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया व फरार साथी की तलाश शुरू कर दी। ग्राम बहेड़ी निवासी अफजाल हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जुलाई की रात उनकी फैक्ट्री से सात भगोने, साइकिल और अन्य सामान चोरी हो गया था। वहीं ग्राम दौलपुरी स्थित जनसेवा केंद्र से भी चोरी की घटना सामने आई थी। बताया गया कि चोरी गए सामान की तलाश के दौरान ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे एक दुकान के पास दो व्यक्तियों को साइकिल पर सामान ले जाते देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम वसीम उर्फ गुड्डू निवासी दौलपुरी बताया। वहीं फरार आरोपी की पहचान अतुल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।पुलिस ने बताया कि वसीम उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है व मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें