जीआरपी को शकिर के पास से रेडमी कंपनी का मोबाइल व 3500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी राजन शर्मा का कहना है कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उसने बताया है कि वह नशे का आदी है और अपने शौक पूरे करने के लिए ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराता है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दीवार निर्माण को लेकर मारपीट, दो घायल
मूंढापांडे। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर कला में कल्याण अपने घर की दीवार का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि हरस्वरूप ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने डंडों से पीट कर कल्याण, केशव को घायल कर दिया। घायलों का मूंढापांडे स्थित सीएचसी मूंढापांडे में इलाज कराया गया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हरसंभव, रामकिशोर, डालचन्द्र, राजू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।