फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लेखनीय कार्य दिलाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Wed, 27 May 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में कुछ करने का जुनून उन्हें नेशनल हीरो बनाएगा। नेशनल स्तर पर मैथमेटिक्स में दो बार प्रथम स्थान हासिल करने अथवा आर्ट, गेम्स, कल्चर, म्यूजिक, सोशल सर्विस सहित अन्य किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य उन्हें नेशनल चाइल्ड फार एक्सेप्शनल अचीवमेंट 2015 का ताज दिलाएगा। देश में एक गोल्ड मेडलिस्ट और 35 सिल्वर मेडलिस्ट चुने जाने हैं। देश के प्रत्येक राज्य में एक सिल्वर मेडल जाएगा। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसके लिए देशभर में बच्चों से आवेदन मांगे हैं। 9 से सोलह आयु वर्ष तक के बच्चे ही इसमें आवेदन कर सकेंगे। मंत्रालय की ओर से जारी गाइड लाइन में वर्णित क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले बच्चों से 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। जिलाधिकारी की संस्तुति के साथ भारत सरकार को आवेदन भेजे जाएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार के अनुसार सेंट्रल सेलेक्शन कमेटी ही विशिष्ट कार्यों के आधार पर बच्चों का सेलेक्शन करेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालयों के जरिए इस संबंध में और जानकारी एवं आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें