मझोला के कृष्णा कॉलोनी में बूंदी कारोबारी मोनू प्रजापति की हत्या में शामिल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी रोहित सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी की हत्या उनके भाई और बहनोई ने सुपारी देकर कराई थी। इस मामले में पुलिस भाई बहनोई समेत पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
11 जून 2022 की रात कारोबारी मोनू अपने गोदाम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोली मारकर मोनू की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के एक सप्ताह बाद पुलिस ने खुलासा कियाथा कि उनके छोटे भाई मोनू और बहनोई प्रदीप कुमार ने संपत्ति के लालच में सुपारी देकर कराई थी। दोनों ने साढ़े चार लाख रुपये में सुपारी किलर से सौदा तय किया था। उन्हें 85 हजार रुपये एडवांस में दे दिए थे। पुलिस ने दावा किया कि शादी के काफी समय बाद तक मोनू की पत्नी को कोई संतान नहीं हुई थी। तब उसने एकता काॅलोनी निवासी बहनोई प्रदीप कुमार का बेटा केशव गोद ले लिया था। इसके बाद मोनू की पत्नी ने बेटियों को जन्म दिया था। मोनू ने अपनी कमाई से पैपटपुरा में एक प्लाट खरीदकर मां के नाम पर करा दिया था। जिससे सोनू ने 24 लाख रुपये बेच दिया था। मोनू रकम मांगने के लिए सोनू पर दबाव बना रहा था। उधर, बेटियां होने पर मोनू ने बहनोई के बेटे केशव के नाम मकान कराने से इंकार कर दिया था। इस लिए छोटे भाई और बहनोई ने सुपारी देकर हत्या करा दी थी।
इस मामले में पुलिस भाई सोनू, बहनोई प्रदीप कुमार, शूटर नवाबुद्दीन उर्फ मोरा, देवेंद्र सैनी उर्फ भोलू और अनिल कुमार को गिरफ्तार जेल भेज दिया था जबकि अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरिया भूड़ निवासी रोहित सैनी फरार चल रहा था। एसएसपी हेमराज मीना ने आरोपी रोहित की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि सोमवार सुबह आरोपी को जीरो प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक तमंचा भी बरामद हुआ है। सोमवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
निवासी गजस्थल थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को सोमवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है। इस मामले में वांछित मोनू का बहनोई प्रदीप कुमार, अनिल कुमार और रोहित फरार हैं।