मुरादाबाद। हाईवे पर हादसे में जान गंवाने वाली अमरोहा निवासी छात्रा अभिलाषा के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसके सिर की हड्डियां टूट गई थीं। जिससे उसकी मौत हो गई थी। देर रात तक छात्रा के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
अमरोहा के मोहल्ला हक्कानी निवासी अफ्फान अपनी कार से मुरादाबाद आ रहा था। कालापगड़ी निवासी तालिब, शफातपोता निवासी साहिल और अमरोहा के शहनाई मंडप निवासी अभिलाषा, जुबैरिया व अलीशा
भी सवार थीं। जीरो प्वाइंट के पास पुल पर अचानक कार का एक अगला टायर फट गया था। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद दो और टायर फट गए थे। जिससे कार लटकने के बाद सीधी हो गई थी। इस हादसे में अभिलाषा की मौत हो गई थी। जबकि तालिब को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि सिर में चोट लगने के कारण छात्रा की मौत हुई थी। चोटें एक्सीडेंटल हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।