फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां ने अखिलेश यादव के लिए नहीं, राजभर के लिए कही थी धूप में खड़े होने वाली बात -00

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधायक अब्दुल्ला आजम ने ट्वीट कर यह साफ किया है कि आजम खां ने अखिलेश यादव के लिए नहीं बल्कि ओपी राजभर के लिए कहा था कि उनको कभी धूप में खड़ा नहीं देखा है। उन्होंने कहा है कि कई न्यूज चैनल्स पर आजम खां के इस बयान को अखिलेश यादव से जोड़कर दिखाया जा रहा है, जिसमें सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन

लखनऊ में सपा नेता आजम खां द्वारा दिया गए बयान कई न्यूज चैनलों पर चल रहा है। जिसमें पत्रकारों ने आजम खां से पूछा था कि ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव को नसीहत दे रहे हैं कि एसी से निकलने की जरूरत हैं उन्हें क्या लगता है। इस पर आजम खां ने कहा कि हमने उन्हें धूप में खड़े तो कभी देखा नहीं, जिस दिन धूप में खड़े देखेंगे राय दे देंगे। इस बयान को कुछ न्यूज चैनल ने आजम के अखिलेश यादव पर दिया गया बयान बता दिया। जिसके बाद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने ट्वीट किया और कहा कि उन्हें से मतलब ओपी राजभर से था, ओपी राजभर को कभी धूप में खड़ा नहीं देखा। अब्दुल्ला ने ये भी लिखा है कि झूठ न बोलें, सच बोलें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें