मुरादाबाद। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने यहां कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता कचहरी पर एकत्र हुए और वहां नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी नेता डॉ. एपी सिंह ने कहा कि मनीष सिसौदिया को बिना आरोप तय हुए ही गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण भाजपा बौखला गई है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. नजरुद्दीन मलिक, मोहम्मद आरिफ, रीता पाल, नरगिश खान, नाजिम, जहीर आलम, शिवकुमार राय, पूनम सागर आदि मौजूद रहे।