फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आप की पहली सूची जारी, 24 वार्डों के घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए शहर के 70 वार्डों में से 24 वार्डों से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के रुहेलखंड जोन के अध्यक्ष मोहम्मद हैदर के हस्ताक्षर से यह सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुछ और पार्षद पद के उम्मीदवारों के साथ-साथ मेयर पद के प्रत्याशी की भी सूची जारी की जा सकती है। सूची में वार्ड-7 दो जगह अंकित है और दोनों पर अलग-अलग नाम है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की जारी सूची के मुताबिक वार्ड-56 से मोहम्मद आमिर, वार्ड-69 से राबिया, वार्ड-63 से रेहान अली, वार्ड-62 से मोहम्मद नाजिम, वार्ड-49 से मोहम्मद तहसीन, वार्ड-42 से मोहम्मद नईम, वार्ड-36 से विनीत सक्सेना, वार्ड-22 से रीतापाल, वार्ड-65 से मुमताज, वार्ड-53 से सुल्तान, वार्ड-7 से भारती शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
इसी तरह वार्ड-11 से तेजपाल, वार्ड-50 से जहीर आलम, वार्ड-3 से ममता, वार्ड-2 से अनीता रानी, वार्ड-38 से अंजुम आरा, वार्ड-एक से राजवाला, वार्ड-6 से रजनी चंदेल, वार्ड-13 से जितेंद्र कुमार, वार्ड-44 से प्रभु दयाल, वार्ड-15 से मोहम्मद दानिश, वार्ड-66 से रुकैया, वार्ड-5 से मुमताज को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

सीट महिला आप ने घोषित कर दिया पुरुष प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी की पहली सूची में ही त्रुटि नजर आई। इस सूची में वार्ड-63 से रेहान अली को प्रत्याशी घोषित किया दर्शाया है। जबकि यह सीट महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह वार्ड-7 भी महिला के लिए आरक्षित है, लेकिन दो पन्नों की जारी सूची के पहले पन्ने पर वार्ड-7 से दयानंद शर्मा और दूसरे पन्ने पर अंकित वार्ड-7 से भारती शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस त्रुटि की ओर ध्यान दिलाए जाने बाद मोहम्मद हैदर ने बताया कि वार्ड-7 से भारती शर्मा प्रत्याशी घोषित की गई हैं। दयानंद शर्मा उनके पति हैं जिनका नाम त्रुटि के कारण सूची में शामिल हो गया। इसी तरह वार्ड-63 से रेहान अली नहीं बल्कि उनकी पत्नी प्रत्याशी घोषित की गई हैं। रेहान अली का नाम त्रुटि के कारण सूची में अंकित हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें