फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएआई ने पूरी की शर्तें, इसी माह जारी हो सकता है लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हवाई अड्डे के लाइसेंस के लिए शर्तें पूरी कर ली हैं। इसी माह मुरादाबाद से उड़ान के लिए डीजीसीए (सिविल एविएशन) लाइसेंस जारी कर सकता है। शुरूआत में एएआई को प्रोविजनल लाइसेंस मिलेगा। इसके बाद उड़ान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और विमानन सेवा प्रदाता कंपनी मुरादाबाद में अपनी सुविधाएं भी बताएगी।
विज्ञापन

यहां से 19 से 21 सीटर विमान उड़ान भर सकेंगे। दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, प्रयागराज जाने का सफर सुगम हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को गृहमंत्रालय, रक्षामंत्रालय और पर्यावरण एवं वनविभाग से एनओसी लेनी थी। एएआई के अधिकारियों ने इसकी फाइल पूरी कर डीजीसीए कार्यालय तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचा दी है। एक बार डीजीसीए में आवेदन करने के बाद खामियों के कारण फाइल लौटा दी गई थी। हालांकि अब महकमा उम्मीद जता रहा है कि इस बार लाइसेंस जारी हो जाएगा।
अनुमान है कि मुरादाबाद से उड़ान शुरू होने पर यहां बरेली से ज्यादा ट्रैफिक मिलेगा। साथ ही होटल कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक बरेली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के काफी लोग फ्लाइट लेते हैं। इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा के कारोबारी और नौकरी पेशा लोग भी वहीं से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरते हैं। यदि मुरादाबाद से उड़ान शुरू होती है यहां के निर्यात को भी पंख लगेंगे। विदेशी ग्राहक दिल्ली से सीधे शहर में आ सकेंगे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि रनवे को दुरुस्त किया गया है। हवाई अड्डे के लिहाज से सुरक्षा, पार्किंग, विश्रामालय में व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं। साथ ही सर्कुलेंटिंग एरिया में छोटी-छोटी चीजों पर काम किया गया है। इसके अलावा लाइसेंस में बाधक बन रही तमाम कमियों को सुधारा गया है। उम्मीद है कि इस बार निराशा नहीं मिलेगी।
हवाई अड्डे के लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन पहले ही कार्य पूरा कर चुका है। एएआई के स्तर पर कार्य पूरा होने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई होगी। मुरादाबाद से जल्द उड़ान शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन (हवाई अड्डे के नोडल अधिकारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें