फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 1.33 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड के युवक से 1.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड के रामनगर खताड़ी निवासी हैदर अली ने ठाकुरद्वारा के गांव सरकड़ा परम निवासी अयूब और अतीकफुरहमान के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उसे झांसा देकर 1.33 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एक आरोपी अतीक फुरहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसका चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें