फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला युवक योगेश कुमार (22) मझोला के एकता कॉलोनी निवासी था। वह अपने साथी मझोला के वसंत विहार निवासी पुष्पेंद्र राघव के साथ मंगलवार की शाम कांठ गया था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। सिविल लाइंस क्षेत्र में अगवानपुर के इनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुष्पेंद्र को भर्ती कर लिया गया है। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें