कुंदरकी। प्रेमिका से मिलने को आया संभल जिले के गांव के युवक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में प्रेमी युगल की शादी कराने की परिजनों में बनी सहमति के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।युवक और युवती की एक ही समुदाय की अलग-अलग जातियाें के है। बीते दो साल से दोनों में चोरी छिपे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को युवक, युवती से मिलने उसके गांव में आ गया और उसको बाइक पर बैठकर कहीं ले जाने वाला था, तभी कुछ युवकों ने घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया। सूचना देकर पुलिस भी बुलाई। जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में दोनों पक्षों के ही कुछ संभ्रांत लोग भी पहुंच गए। तय हुआ कि इसी माह में प्रेमी युगल का विवाह करा दिया जाएगा। दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने पर पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों में प्रेमी युगल की जल्द शादी कराने की सहमति बनी है।