मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कटघर थाना क्षेत्र के बरवालान सिंहमन हजारी निवासी शुभम उर्फ शिवम (22) शुक्रवार की शाम करीब 7:15 बजे अपनी बुलेट से कहीं जा रहा था। इसी दौरान गुलाबबाड़ी चुंगी के पास सोहराब गेट डिपो की बस ने उसकी बुलेट में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शुभम उर्फ शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पाकबड़ा स्थित टीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बस कब्जे में ले ली गई है और चालक की तलाश की जा रही है।