मोहल्ला चक निवासी जमील अंसारी उर्फ दद्दा अंसारी का बेटा आरिफ बीते कई साल से हृदय रोग से ग्रस्त था। बताते हैं कि उनकी बाईपास सर्जरी कर इंस्टेंट भी डाले गए थे। सोमवार को उमस भरी गर्मी में वह शाम पांच बजे मोहल्ले के लड़कों के साथ विदाई मैरिज हॉल के सामने खाली पड़े मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। बताते हैं कि बैटिंग करने के दौरान शॉट मारने के बाद वह रन लेने के लिए दौड़ा और दो रन पूरे करने के बाद तीसरा रन लेने के दौरान वह बेहोश होकर नीचे गिरा, तो उठ नहीं पाया।
साथी खिलाड़ियों ने उठाना चाहा, लेकिन तब तक आरिफ की मौत हो चुकी थी। खेल के दौरान हार्ट अटैक आने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और वह जिंदगी की आशा में आरिफ को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक आरिफ की पत्नी और दो बच्चे हैं।