फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। संभल–मुरादाबाद मार्ग पर गांव ताहरपुर के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सुचारु कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में जानकारी एकत्र कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें