फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बकरीद पर घर आ रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। बकरीद का त्योहार मनाने घर आ रहे युवक की बाइक को सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कानूनगोयन निवासी युवक कमर बिलाल (21) दिल्ली में बोर्ड का काम करता था। बकरीद का त्योहार मनाने के लिए रविवार को बाइक से घर आ रहा था। रात करीब आठ बजे कुमराला के पास उसकी बाइक में एक मिनी ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। कमर बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए। देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। मेरठ में उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें