कांठ। रिटायर्ड कर्नल बीके सिंह की बुजुर्ग बहन के साथ शुक्रवार को छिनैती हो गई। नकाबपोश युवक उनकी बहन के कान से सोने के कुंडल लेकर फरार हो गया। रूस्तमपुर निवासी रिटायर्ड कर्नल बीके सिंह की 72 वर्षीय बहन राजेंद्रा देवी शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाने के लिए मायके कांठ आई थीं। जैसे ही वह कांठ नगर में सीएचसी से कुछ आगे ई-रिक्शा से उतरीं वैसे ही अज्ञात नकाबपोश युवक उनके कान से सोने एक कुंडल खींच कर भाग गया। रिटायर्ड कर्नल बीके सिंह ने बताया कि कांठ कस्बा चौकी पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई है। चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में सूचना मिली थी। सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।